राजस्थान

शातिर बदमाश नवीन उर्फ लुक्का व रवि महावर को वाहन चोरी में किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन आईपीएस ने बताया कि पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व में हो रही मोटरसाईकिल की चोरियों को ध्यान में रखते हुए, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री अलोक कुमार सिंघल के मार्गदर्शन मे, सहायक पुलिस आयुक्त सागांनेर श्री हरिशंकर शर्मा के निर्देशन मे थानाधिकारी प्रताप नगर राजेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व मे थाना स्तर पर स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व की स्पेशल टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में चोरी हो रही माटरसाईकिलों की वारदात के घटना स्थलों के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर, प्राप्त फुटेज का विशलेषण कर वाहन चोरों को ट्रेस कर मुखबीर तन्त्र की सहायता से गणेश कानि. की ईतला से वाहन चोर नवीन उर्फ लुक्का व रवि महावर को कृष्णा अपार्टमेन्ट के पिछे से टीम द्वारा डिटने किया जिन्हे बाद पूछताछ प्रकरण संख्या 658/2025 धारा 303 (2) बीएनएस में गिरफ्तार कर मोटर साईकिल यामाह आरएक्स 001 नम्बर आरजे 14 एचवाई 1986 को जप्त किया। मुल्जिमान नवीन उर्फ लुक्का व रवि महावर की निशादेही से अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चुराई अन्य 07 मोटसाईकिलें भी बरामद की गयी। मुल्जिमान को न्यायालय में पेश कर जेसी करवाया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *