राजस्थान

(जयपुर में चलती कार बनी आग का गोला) GT पुलिया पर CNG कार में हुआ हादसा,ड्राइवर सहित तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर में एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। यह घटना गुरुवार रात जीटी पुलिया पर हुई,जहां एक तेज रफ्तार कार में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। पुलिस के अनुसार- गाड़ी मालिक मुकेश कुमार गुप्ता कार चला रहा था। मुकेश जनता कॉलोनी से जवाहर सर्किल हॉस्पिटल जा रहा था। गाड़ी में मुकेश का दोस्त और दोस्त की पत्नी मौजूद थी। अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अचानक आग लगने पर सभी ने उतर कर जान बचाई। यह कार सीएनजी बेस्ड थी।
हादसे की सूचना पर सबसे पहले मौके पर बजाज नगर थाने के स्पेशल टीम के रामावतार मौके पर पहुंचे। पूरा घटनाक्रम रात 8.35 बजे का बताया जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *