जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 17.11.2025 को परिवादी श्री रूपचन्द पुत्र भगलाराम उर्फ भगवान सहाय यादव निवासी रूण्डल नवोडी की ढाणी थाना चन्दवाजी जिला जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवायी कि मेरा बेटा जितेन्द्र दिनांक 16.11.2025 को मेरे छोटे भाई नानूराम यादव के घर चौमैं से रवाना होकर महार कलाँ मे कानपुरा की घाटी से निकलने के बाद रूण्डल रोड के दूसरे कट पर पर पहुंचा तो सामने से वर्ना गाडी मेरे बेटे की बेलोनो गाडी के आगे लगा दी तथा पीछे से एक पिकअप गाडी लगा दी जो कि चौमू से ही मेरे बेटे के पीछे आ रही थी। वरना गाडी मे से पांच व्यक्ति व पिकअप मे से एक व्यक्ति हाथो में सरिये लेकर आये व बेलोनो गाडी में तोड फोड कर दी व मेरे बेटे के साथ सभी छः लोगो ने सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। उनमें एक व्यक्ति जिसका नाम मनीष यादव उर्फ गोपाल पुत्र लक्ष्मण केसवा निवासी जालिम सिंह का बास था दूसरा व्यक्ति सजन यादव पुत्र सागर खेरवाल निवासी चौमूँ था तथा बाकी लोगो को सामने आने पर पहचान सकता हूँ। मेरे बेटे के गले से सोने की चैन व 15000 रूपये नगद भी छीन कर ले गये। मनीष यादव उर्फ गोपाल ने कहा तेरे चाचा नानूराम जो डालचन्द यादव उर्फ D.C. यादव सुमन यादव व सजन यादव के खिलाफ जो थाने में केस दर्ज है उसका सबक तुझे सिखायेगें। नानूराम के लडके अमित यादव का काम पूरा कर उपर पंहुचा दिया है और दूसरे का भी कर देगें। मेरे बेटे के हाथों व पैरों तथा सिर पर चोटें आई हैं। मेरे बेटे को पेट्रोल डालकर जलाने का भी प्रयास किया व मरा हुआ समझकर भाग गये। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना सामोद पर अभियोग पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण में कार्यवाही करते हुए पूर्व में दिनांक 23.11.2025 को दो आरोपियों नरेन्द्र सिंह उर्फ नन्दू व ऋषभ शर्मा उर्फ गोलू पंडित को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में शेष आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गये थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश पूनियां व वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ श्री राजेश जांगिड़ के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी सामोद श्री गोपीचन्द पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए अभियुक्त साहिल उर्फ शेरा उर्फ चिन्कु को जयपुर से दिनांक 11.12.2025 को डिटेन कर बाद अनुसंधान जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन XCENT गाडी नम्बर आरजे 25 सीए 7234 को भी जप्त किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है तथा शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।





