राजराजेश्वरी माताजी मन्दिर में हुआ पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन
December 8th, 2025 | Post by :- | 25 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर के जयसिंह पूरा खोर क्षेत्र में दिल्ली रोड बंध की घाटी मानबाग स्थित राजराजेश्वरी माताजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस विशाल पौष बड़ा महोत्सव को लेकर मंदिर महंत बद्रीपूरी महाराज, अशोकपुरी महाराज,अमरपुरी महाराज ने अपनी तैयारियां पूरी की। मंदिर में इस विशाल पौष बड़ा महोत्सव में पौष बड़ा सामग्री तैयार की गई। पौष बड़ा प्रसादी महोत्सव को लेकर मंदिर महंत बद्रीपुरी महाराज ने बताया कि पौष बड़ा प्रसादी में पूड़ी सब्जी हलवा दाल के बड़े के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाया गया।
*शाम पांच बजे से रात्रि दस बजे तक हुआ पंगत प्रसादी का आयोजन:
पौष बड़ा महोत्सव में पंगत प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन 7 दिसंबर को शाम 5 बजे से रात्रि 12 तक चला। पौष बड़ा महोत्सव में राजराजेश्वरी माताजी व अन्य देवी देवताओं को भोग अर्पित करने के बाद पंगत प्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें आने वाले सभी श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी का आनंद लिया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।