झपटा मारकर मोबाईल छीनने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
December 7th, 2025 | Post by :- | 5 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री करण शर्मा IPS पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) ने बताया कि आयुक्तलाय जयपुर में चोरी, छीना झपटी की बढती वारदातों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं चोरी, छीना झपटी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर-II) श्री बजरंग सिंह शेखावत RPS के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली जयपुर उत्तर श्री राजेन्द्र कुमार मीना RPS के सुपरविजन में महावीर सिंह यादव पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व एक टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा कोतवाली थाना के अभियोग संख्या 273/2025 धारा 304(2) BNS में राह चलते परिवादी से दो मोबाईल छीनकर ले जाने की वारदात संबंध में पतारसी हेतु सतत् प्रयास करते हुए परम्परागत पुलिसिंग एवं आसूचना तंत्र व तकनीकी रूप से प्राप्त जानकारी एकत्रित कर 70 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये। प्राप्त फुटेज के आधार पर जयपुर शहर में मुल्जिमानों की पतारसी की गई। अथक प्रयासों के बाद प्रकरण हाजा में मोबाईल छीनने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से प्रकरण हाजा का माल मशरूका दो मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। मुल्जिमानों से जयपुर शहर की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जिनसे शहर के अन्य वारदातों की पतारसी व बरामदगी होने की संभावना है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।