जुआ खेलते 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 30590/- रूपये की जुआ राशि व 52 ताश के पत्ते किये जप्त
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशी डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुये बताया है कि जिले में अवैध सट्टा/जुआ खेलने वाले अपराधियों के खिलाफ अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इसी कम में दिनांक 26.11.2025 को ईलाका थाना मनोहरपुर में कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रजनीश पूनियाँ व वृत्ताधिकारी शाहपुरा श्री मुकेश चौधरी के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी मनोहरपुर श्री सुरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 26.11.2025 को आसूचना संकलन की गई तो अमन कॉलोनी मनोहरपुर में शेख नईमूद्दीन पुत्र शेख अजहरुदीन निवासी रावधीर सिंह कॉलोनी वार्ड नंबर 16 मनोहरपुर हाल मकान अमन कॉलोनी मनोहरपुर के मकान के अन्दर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना विश्वसनीय होने पर थानाधिकारी मनोहरपुर श्री सुरेन्द्र सिह पुलिस निरीक्षक मय टीम के सर्च वारन्ट प्राप्त कर उक्त शेख नईमूद्दीन के मकान पर पंहुचकर तलाशी ली गई तो दौराने तलाशी 05 व्यक्ति मकान के एक कमरे में ताश के पत्तों पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये मिले, जिनके कब्जे से 30590/- रूपये जुआ राशि व 52 ताश के पत्ते मिले। व्यक्तियों का नाम पूछा तो शेख नईमूद्दीन, इमरान खां, फिरोज खान, शहजाद खां व असलम होना बताया। उक्त पांचों व्यक्तियों का बन्द मकान में रूपयों पर दांव लगाकर जुआ खेलना जुर्म अन्तर्गत धारा 3/4 आरपीजीओ का पाया जाने पर जुआ राशि व ताश के पत्तों जप्त किया गया तथा पांचों व्यक्तियों अदम अदखाल जमानत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।





