क्राइम ब्रांच आयुक्तालय, जयपुर सी.एस.टी. द्वारा ईनामी अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही
December 2nd, 2025 | Post by :- | 3 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में वांछित / ईनामी अपराधियों की धरपकड हेतु श्री संदीप, उ.नि. प्रभारी, सीएसटी के नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम द्वारा वांछित / ईनामी अपराधियों के संम्भावित स्थानों पर तलाश एवं आसूचना संकलित की जाकर सूचनाओं को डवलप कर पुलिस थाना शिप्रापथ जयपुर (दक्षिण) में कार्यवाही करते हुये ईनामी अपराधी दिनेश जाट पुत्र श्री कृष्ण कुमार को गिरफ्‌तार किया गया। पुलिस कार्यवाही उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना शिप्रापथ जिला जयपुर (दक्षिण) में प्रकरण संख्या 332/2014 धारा 189(2), 115(2), 126(2), 324(4), 303(2), 110 बीएनएस पुलिस थाना शिप्रापथ जयपुर (दक्षिण) में दर्ज है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।