सी.एस.टी., आयुक्तालय जयपुर द्वारा नाईट क्लब एवं हुक्का बार में कार्यवाही
December 2nd, 2025 | Post by :- | 2 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त, जयपुर श्री सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स), जयपुर श्री राहुल प्रकाश के निर्देशन में जयपुर शहर में अवैध रूप से संचालित इंडोर क्लब एवं हुक्का बारों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की सीएसटी द्वारा आसूचना संकलित कर हुक्का बार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु श्री अभिजीत सिंह, पुलिस उपायुक्त, अपराध के निकट सुपरविजन एवं नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम द्वारा पुलिस थाना मालवीय नगर, अशोक नगर, आमेर, चित्रकूट, वैशालीनगर, महेश नगर, नारायण विडार, शिप्रापथ, जवाहर सर्किल, एयरपोर्ट में संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध हुक्का बार संचालको के खिलाफ राजस्थान धूम्रपाल प्रतिषेध एवं अधूम्रपाई व्यक्यिों के स्वास्थ्य का संरक्षण अधिनियम 2000 एवं कोटपा अधिनियम 2003 के तहत आयुक्तालय क्षेत्र में 10 प्रकरण दर्ज कर मौके से 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 20 कोटपा के चालान किये एवं 34 हुक्के, हुक्का सामग्री व भारी मात्रा में तम्बाकू फ्लेवर जप्त किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।