अपहरण एवं फिरौती की सूचना पर त्वरित कार्यवाही
November 29th, 2025 | Post by :- | 5 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री संजीव नैन आईपीएस ने बताया कि पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व में दिनांक 21.11.2025 को दर्ज प्रकरण संख्या 880/2025 धारा 140 (2) बीएनएस मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री अलोक कुमार सिघंल आरपीएस के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त सागानेर श्री विनोद शर्मा आरपीएस के निर्देशन में थानाधिकारी प्रतापनगर राजेन्द्र कुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व मे थाना स्तर पर स्पेशल टीम का गठन किया गया।परिवादी श्री जगन्नाथ प्रसाद पुत्र श्री रामसिंह जाति जाट उम्र 45 साल निवासी गांव सोमली थाना सुरोठ जिला करौली ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पेश की की” मेरा लडका अनिल कुमार डागुर उम्र 24 वर्ष है जो प्रतापनगर सेक्टर 10 मकान नं. 102/92 में किराये पर रहता है जो कि विद्याधर नगर शेखावाटी हॉस्पिटल में काम सीख रहा था। आज दिन में करीब 3 बजकर 56 मि. पर मेरे मोबाईल पर फोन करके बताया गया कि पापा मुझे मारा पीटा जा रहा है एवं 8 लाख रूपये मांग रहे है रोते हुए उसने बताया और फोन कट गया मैने दोबारा काल किया तो स्विच ऑफ आ रहा था। अनिल कुमार का मोबाईल नंबर 9887427996 है मैने गांव से आकर कमरे पर देखा तो कमरा लॉक मिला आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 880/2025 धारा 140 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।