राजस्थान

गांव माधो का बास में शादी कार्यक्रम से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात का खुलासा कर एक नाबालिग बालक को किया निरूद्ध

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुये बताया है कि दिनांक 14/11/25 को परिवादी श्री कमल नेतड पुत्र श्री भागीरथ मल जाति जाट निवासी भूतेडा थाना गोविन्दगढ जिला जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कारवायी की मैं मेरी मोटरसाईकिल से दिनांक 12.11.2025 को मेरे गांव से माधो का बास में शादी में गया था जहां से मेरी मोटरसाईकिल को कोई चुराकर ले गया। मेरी मोटरसाईकिल का रंग काला, मॉडल 21.10.2025 है तथा जिसका चेचिस नंबर MBLHAW486S4K13033 व इंजन नंबर HA11F7S4K16972 हैं। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना गोविन्दगढ पर मुकदमा नंबर 380/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। थाना गोविन्दगढ क्षेत्र में गंभीर प्रकृति व चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों की घटनाओं की वारदातों का खुलासा व आरोपियों की शीघ्र तलाश व तस्दीक कर उन पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा दिनांक 12/11/25 को ग्राम माधो का बास से शादी कार्यक्रम में मोटरसाईकिल चोरी की वारदात के मुल्जिमों की तस्दीक कर अतिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां व वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ श्री राजेश जांगिड़ के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी गोविन्दगढ श्री विनोद सांखला पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.11.2025 को आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा जानकारी प्राप्त कर अथक प्रयास करते हुए मोटरसाईकिल की चोरी करने वाले अज्ञात एक नाबालिग बालक को पकड़कर पूछताछ की गई तो चोरी की वारदात करना स्वीकार किया जिस पर नाबालिग बालक को निरूद्ध किया गया तथा जिससे मुकदमा हाजा में माल मशरूका बिना नंबरी मोटरसाईकिल स्पलेण्डर प्लस को बरामद किया गया है। निरूद्ध बालक से थाना क्षेत्र में पुर्व में हुई मोटरसाईकिल चोरियों का भी खुलासा हुआ है। प्रकरण में निरूद्ध बालक से पूछताछ जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *