कस्बा रेनवाल के भगवान राधा माधव मन्दिर में 150 साल पुरानी अष्टधातु की बनी मूर्ति चोरी का खुलासा कर शातिर नकबजन सैलानी उर्फ सैन्या को किया गिरफ्तार
November 14th, 2025 | Post by :- | 1 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुये बताया है कि परिवादी श्री ज्योति प्रकाश भातरा निवासी चौमू दरवाजा रेनवाल ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट दी कि दिनांक 06.11.2025 को सुबह जब मन्दिर में पूजा हेतु आये तो मन्दिर में गर्भगृह सहित अन्य कमरों के ताला टूटे हुए मिले व ठाकुर जी की मुर्तियां सहित उनके श्रृंगार सामग्री सहित समस्त सामान चोरी हुआ पाया गया। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना रेनवाल पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण की गंभीरता को दखते हुये नकबजनी की वारदात के खुलासे व अज्ञात अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियाँ व वृत्ताधिकारी जोबनेर श्री खलील अहमद के निकट सुपरविजन में तथा थानाधिकारी रेनवाल श्रीमती नरेश कंवर पुलिस निरीक्षक, श्री देवेन्द्र चावला उप निरीक्षक तत्कालीन थानाधिकारी किशनगढ़ रेनवाल व श्री सुहैल खान उप निरीक्षक थानाधिकारी जोबनेर मय जाप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए नकबजन सैलानी उर्फ सैन्या डिटेन कर पूछताछ की तो चोरी की वारदात करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही से आरोपी के घर में गुप्त तरीखे से रखी गई भगवान माधव व माता राधा की अष्टधातु की मूर्ति, अन्य मूर्तियां व चोरी गया सामान बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रेनवाल पर चोरी, नकबजनी व एनडीपीएस एक्ट के कुल 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।