महिला की डिलेवरी के समय ईलाज मे लापरवाही बरतने के दर्ज मामले में 2000 रूपये के ईनामी झोला छाप डॉक्टर सुरेश कुमार को किया गिरफ्तार
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 20.09.2025 को परिवादी श्री लोकेन्द्र सिंह पुत्र श्री भागीरथ सिंह जाति राजपूत निवासी रोजदा पुलिस थाना हरमाडा जिला जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवायी की मौनिका कंवर पत्नी श्री दीपक सिंह राठौड ग्राम उबासी जिला नागौर हाल मायका रोजदा थाना हरमाडा को दिनांक 19.09.2025 को रात को लगभग 11.30-12.00 बजे चौहान होस्पीटल ग्राम रायथल में भर्ती करवाया गया जिस पर डॉ. चौहान ने बताया की डिलीवरी नॉर्मल हो जायेगी। हम परिजनों द्वारा बार-बार डाक्टर चौहान को कहते रहे की डिलेवरी नार्मल नही है रैफर कर दें, जिसके बावजूद भी हमे रोके रखा व मरीज कि स्थिति और अधिक खराब होने पर दूसरे झोला छाप डॉक्टर धर्मराज सिंह को चौंमू से बुलाया। दोनो ने सुबह 6 बजे तक प्रसूता को रोके रखा और प्रसूता की और अधिक स्थिती खराब होने पर प्रसूता व हम परिवारजनों को लेकर के. आर अस्पताल चौमू लेकर गये जंहा के. आर. अस्पताल के डॉ. ने बताया कि बच्चा व प्रसूता दोनो खत्म हो गये हैं। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना कालाडेरा पर प्रकरण संख्या 229/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।





