राजस्थान

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

कठूमर (अशोक भारद्वाज):- राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवंबर के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के तत्वाधान में तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता तेज सिंह राठी ने उपस्थित बच्चों व शिक्षकों को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित अभियान न्याय आपके द्वार की जानकारी प्रदान करते हुए स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता व इसमें आवेदन की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।
विद्यालय प्रधानाचार्या विराज चौहान एवं स्टाफ द्वारा बालको को सर्व शिक्षा अभियान की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही रूचि शर्मा सचिव द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 एवं प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम के दौरान योगेश चौहान, तालेश्वर प्रसाद,उमेश चौधरी, अनुराधा शर्मा, अनिता शर्मा,देवेश भारद्वाज,शिब्बो राम सोनी,धीरसिंह आदि शिक्षक सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *