BLUES JAIPUR कैफे एण्ड रेस्टोरेन्ट अशोक मार्ग सी-स्कीम जयपुर में अवैध हुक्का पर कार्यवाही करते हुये का संचालक आशीष यादव को किया गिरफ्तार
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) श्री राजर्षि राज आई.पी.एस. बताया कि दिनांक 25.10.2025 को श्री ललित शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) एवं श्री बालाराम आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त अशोक नगर जयपुर (दक्षिण) के निर्देशन में श्री मोतीलाल शर्मा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना अशोकनगर जयपुर (दक्षिण) द्वारा मय गजराज उप निरीक्षक, श्री रतिराम सहायक उप निरीक्षक, श्री राजवीर कानि. 270, श्री बनवारी कानि. 293के मुखबिर खास से प्राप्त ईत्तलानुसार अशोका मार्ग स्थित BLUES JAIPUR कैफे एण्ड रेस्टोरेन्ट को चैक किया गया तो BLUES JAIPUR कैफे एण्ड रेस्टोरेन्ट का मैनजर आशीष यादव अवैध रुप से 09 लोगो को हुक्का का सेवन कराते हुए मिला। जिसपर मौके पर कार्यवाही करते हुये हुक्का पीते हुए मिले 09 व्यक्तियों का चालान व 18,00/- रुपये जुर्माना किया गया तथा अवैध हुक्का बिना लाईसेंस पिलाने पर संचालक आशिष यादव पुत्र श्री रामनारायण यादव उम्र 25 साल जाति यादव निवासी गॉव गोपालपुरा थाना अजीतगढ़ सवाईमाधोपुर सीकर हाल संचालक BLUES JAIPUR कैफे एण्ड रेस्टोरेन्ट अशोक मार्ग सी स्कीम जयुपर को गिरफ्तार किया जाकर मौका से भारी मात्रा में अवैध हुक्का सामग्री जब्त कर अभियोग दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।





