मुल्जिमान ने पूछताछ के दौरान जयपुर शहर के विभिन्न थाना ईलाको से मोटरसाईकिल व सूने मकानो एव दूकानो के ताले तोड कर करीब 3 दर्जन वारदाते करने का किया खुलासा
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पूर्व संजीव नैन (IPS) ने बताया कि थाना बजाज नगर ईलाका क्षेत्र में लगातार बढती वाहन चोरी एव मकानो में चोरी होने वारदातो पर अंकुश लगाने के लिए अभियुक्तो की धर पकड के लिए श्री आशाराम चौधरी, अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के सुपुरविजन एवं श्री आदित्य पुनिया सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर के दिशा निर्देशन में पूनम चौधरी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बजाज नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व में श्री जगदीश एएसआई, श्री रामवतार कानि 11433, भरतलाल कानि 8477, श्री श्याम सिंह कानि 10012, श्री नाहर सिंह 5041, श्री लवकुश कानि 4984 की गठित की गई। टीम के सदस्यो द्वारा लगातार कडी मेहनत करते वारदात स्थलो के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के आधार पर सैकडो कैमरो की फुटेज चैक करके हुलिया के आधार पर मुसाबिरो से अभियुक्तो के बारे में जानकारी एकत्रित करते हुए चिन्हित किया गया तथा आज दिनांक 07.10.2025 को रात्रि के समय अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र श्री अमर नाथ जाति केवट उम्र 24 साल निवासी प्लाट संख्या 47/99 राजीव नगर कच्ची बस्ती गुर्जर की थडी थाना श्याम नगर जयपुर व यशपाल शर्मा पुत्र श्री कल्लु शर्मा उम्र 22 साल निवासी कस्बा अब्दुलागंज थाना अब्दुलागंज जिला बदायू उत्तर प्रदेश हाल निवासी राजीव नगर कच्ची बस्ती गुर्जर की थडी थाना श्याम नगर जयपुर को प्रकरण संख्या 350/2025 धारा 303(2) बीएनएस में गिरफतार करके पीसी रिमाण्ड पर लिया गया जिनके कब्जे से थाना बजाज नगर की 3 मोटरसाईकिल व 2 मोटरसाईकिल विश्वकर्मा ईलाके से चोरी करना बताया है जिनकी तस्दीक की जा रही है। तथा उक्त दोनो मुल्जिमान के कब्जे से 4 लेपटॉप, 2 मंहगी घड़िया, एक कैमरा व एक म्यूजिक सिस्टम को धारा 108 बीएनएसएस के तहत बरामद किया गया।





