एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी ओमप्रकाश सैन को गुजरात से किया गिरफ्तार
October 13th, 2025 | Post by :- | 5 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज जयपुर श्री राहुल प्रकाश आईपीएस द्वारा वाँछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना अमरसर पर एनडीपीएस एक्ट के दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे वांछित स्थायी वारंटी ओमप्रकाश सैन पुत्र मुक्तिलाल निवासी नाईयों का मोहल्ला दिवराला थाना अजीतगढ जिला सीकर की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्री डॉ. तेजपाल सिंह व वृत्ताधिकारी शाहपुरा श्री मुकेश चौधरी के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी अमरसर श्री केशर देव शर्मा उप निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए 01 साल से फरार चल रहे वांछित स्थायी वारंटी ओमप्रकाश सैन को गुजरात से डिटेन कर आज दिनांक 09.10.2025 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपनी पहचान छुपाकर गणपति धाम बडी धाऊ मंदिर मेहसाना गुजरात में पुजारी का भेष धारित कर मंदिर में रह रहा था।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।