*इंदिरा कॉलोनी में भव्य रामलीला कार्यक्रम, भाजपा नेता नरेश अरोड़ा रहे विशेष अतिथि*
September 28th, 2025 | Post by :- | 4 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। इंदिरा कॉलोनी में धर्म रक्षा कला मंच द्वारा आयोजित भव्य रामलीला कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश अरोड़ा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। रामलीला आयोजन समिति ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर नरेश अरोड़ा ने कहा की रामलीला हमारे समाज की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैजो हमें आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आयोजन समिति और समिति अध्यक्ष रविंद्र लोहट को शानदार मंचन के लिए बधाई दी तथा समाज के युवाओं से इस परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।