राजस्थान

बाल सुधार गृह मे लगातार किशोरो द्वारा मोबाईल उपयोग करने की मिल रही थी शिकायते जिस पर उच्चाधिकारियो के निर्देशन मे ली गयी ओचक तलाशी

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री बीजु जार्ज जोसफ पुलिस आयुक्त जयपुर आयुक्तालय ने बताया की बाल सम्प्रेषण गृह सेठी कालोनी जयपुर मे विधि से संघर्षरत बाल अपचारियो को निरुद्ध किया जाता है तथा बाल अपचारियो को सुधार के प्रयास किये जाते है बाल सुधार गृह मे बालको द्वारा लगातार मोबाईल फोनो का उपयोग करने की लगातार शिकायते मिल रही थी जिसको मध्यनजर रखते हुये थानाधिकारी ट्रांसपोर्टनगर की थाना स्तर पर अतिरिक्त जाप्ता उपलब्ध करवाया जाकर गोपनीय तरीके से दिनांक 24.09.2005 को तकनीकी सहायता तथा एच. एच.एम.डी एवं डी.एस.एम.डी तथा अन्य उपकरणो की सहायता ली जाकर योजनाबद्ध तरीके से अलग अलग टीमो का गठन किया जाकर बाल सम्प्रेषण गृह अधीक्षक सुनील भार्गव तथा मौजूद कर्मचारियो के साथ बाल सम्प्रेषण गृह सेठी कालोनी में तलाशी ली गयी जिसमे अलग अलग कम्पनियो के कुल 17 मोबाईल फोन व 06 मोबाईल चार्जर व 02 ईयर फोन मिले। जिनको कब्जा पुलिस लिया जाकर जप्त किया गया तथा प्राप्त मोबाईलो का विशलेषण एवं जांच श्री शिवदयाल सउनि के जिम्मे की गयी। जांच जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *