राजस्थान

अवैध मादक पदार्थ स्मैक 10.30 ग्राम व एक मोटरसाईकिल जप्त कर एक नशा कारोबारी वकील खान को किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ / अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। जिला जयपुर ग्रामीण में युवा पीढी में बढ़ते हुए नशे की प्रवृति को देखते हुए नशे की रोकथाम हेतु तथा अवैध नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां आरपीएस के निर्देशन में “ऑपरेशन नॉकआउट” अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में भी अभियान के तहत कार्रवाईयां करते हुए कई नशा कारोबारियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ, नशीली दवाईयां व अवैध शराब जप्त की गई थी। इसी क्रम में दिनांक 24.09.2025 को ईलाका थाना गोविन्दगढ में वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ श्री राजेश जांगिड़ के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी गोविन्दगढ श्री विनोद सांखला पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24/09/2025 को नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के संबंध में आसूचना संकलन की जाकर थानाधिकारी गोविन्दगढ़ श्री विनोद सांखला मय टीम ने बलेखण मोड NH-52 पर पहुँचकर नाकाबन्दी शुरु की। दौराने नाकाबंदी जयपुर से सीकर की तरफ एक व्यक्ति मोटरसाईकिल RJ 60 AS 8125 पर आता हुआ नजर आया जो बावर्दी पुलिस जाप्ता सरकारी वाहन को देखकर वापस मुडने लगा। उक्त व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगने पर जाप्ता द्वारा डिटेन कर नाम पता पुछा तो अपना नाम वकील खान पुत्र जमान खान जाति फकीर मुसलमान उम्र 35 साल निवासी भोपुर थाना बालघाट जिला करौली हाल किरायेदार वैशालीनगर जयपुर का होना बताया। डिटेन शुदा व्यक्ति संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई तो वकील खान के पेन्ट की जेब में एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में स्मैक पाया गया जिसका वजन किया गया तो कुल वजन 10.30 ग्राम हुआ। अभियुक्त वकील खान से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 10.30 ग्राम व मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा नंबर 335/2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के कय व विक्रय के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *