बच्चों के डायपर में ऑस्ट्रेलिया पहुंचा भारतीय कीड़ा, 1.58 लाख करोड़ रुपये के अनाज को खतरा
September 19th, 2025 | Post by :- | 3 Views

ऑस्ट्रेलिया में बेल्जियम से आयातित बच्चों डायपर में भारतीय कीड़ा मिला है. जो अनाज उद्योग के लिए बड़ा खतरा है. अगर यह कीड़ा फैला तो 1.50 लाख करोड़ का नकुसान हो सकता है. सरकार ने 2000 में से 1500 कार्टन ट्रैक कर लिए. लोगों से डायपर न इस्तेमाल करने की अपील की गई है.

ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ा खतरा सामने आया है. देश के सुपरमार्केट्स में बिकने वाले इंपोर्टेड डायपर में खापरा बीटल (खापरा कीट) के लार्वा मिले हैं.यह कीड़ा अनाज भंडारण को नष्ट कर सकता है. ऑस्ट्रेलिया के 18 बिलियन डॉलर (करीब 1.58 लाख करोड़ रुपये) के अनाज उद्योग को भारी नुकसान पहुंचा सकता है. ऑस्ट्रेलिया के कृषि मंत्रालय ने कहा कि यह कीट शिपिंग कंटेनर में सवार होकर आया.

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।