जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी निकले शहर भ्रमण पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
September 3rd, 2025 | Post by :- | 0 Views

कठूमर (अलवर) अशोक भारद्वाज:-जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी निकले शहर भ्रमण पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़कस्बे के हृदय स्थली कहे जाने वाले प्राचीन ऐतिहासिक झोपड़ी वाले सीताराम जी मंदिर से बुधवार को जलझूलनी एकादशी पर्व के दौरान बैंड़वाजे और भगवान के जयकारे के बीच एक साथ तीन डोले निकाले गये।
पंडिताचार्य मनोज भारद्वाज ने बताया श्री सीताराम झौपड़ी वाले मंदिर से मनोज देव भारद्वाज, लक्ष्मीनारायण मंदिर से पंडित भारतभूषण भारद्वाज और दाऊजी मंदिर से पंडित हनुमान प्रसाद शर्मा के सानिध्य में भगवान के डोले भजन-हरीकीर्तन के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्याम सरोवर कुंड पर भगवान व डोले के जल से चरण स्पर्श कराए गए व बंध वाले हनुमान जी मंदिर पर पहुंचकर भगवान के स्नान व आरती के पश्चात डोल की वापसी हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने शामिल होकर भगवान के दर्शन कर उसके नीचे से निकले और उपवास खोला। इस मौके पर संतोष साहू, विष्णु साहू अध्यापक, सुमित सोनी, सुनील बजाज, हरिशंकर सोनी ,विनोद खंडेलवाल, दिनेश खंडेलवाल ,बिल्लू शर्मा, पियूष बंसल, कृष्णकांत पंसारी, ध्रुव सोनी, केशव सोनी, जगदीश सोनी, कैलाश शर्मा,सुरेश खंडेलवाल, गिरधारी खंडेलवाल, छोटू बंसल,अनिल, मोनू मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।