राजस्थान

रात्री को दुकानों का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास करने के मामले में फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 14.02.2025 को परिवादी श्री मदन लाल पुत्र गोदूराम कुमावत निवासी कोरसीना की ढाणी हिंगोनिया थाना जोबनेर जिला जयपुर व परिवादी श्री शंकर लाल शर्मा पुत्र मालीराम निवासी डूंगरी हिंगोनिया ने पुलिस थाना जोबनेर पर रिपोर्ट दर्ज करवायी की कल रात दिनांक 14/2/2025 को कुछ बदमाशो द्वारा हमारी दुकानों का शटर तोडकर चोरी करने का प्रयास किया है। रात्री में जाग होने के कारण शटर तोड़कर ही भाग गये। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रजनीश पूनियां व वृत्ताधिकारी जोबनेर श्रीमती प्रियंका वैष्णव के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी जोबनेर श्री सुहैल उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा प्रकरण में चोरी का प्रयास करने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान की गई तो आरोपी हजारी लाल पुत्र स्वर्गीय नारायाण राम जाति मीणा निवासी नयाबास थाना कोतवाली नीमकाथाना जिला सीकर होना पाया गया जिसका पुलिस टीम द्वारा पता लगाया तो वर्तमान में जिला जेल जयपुर में होना पाया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को जेल से प्रोडेक्शन वारण्ट पर प्राप्त कर पूछताछ की गई तो उक्त वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी को बाद पूछताछ के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *