क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान , चण्डीगढ़ के द्वारा एक दिवसीय क्षमता निर्माण सम्बर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
August 19th, 2025
| Post by :- Ashwani Goyal Sonipat
| 18 Views
सोनीपत से अश्वनी गोयल की रिपोर्ट
क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान, चण्डीगढ़ द्वारा भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के निर्देशन में मंगलवार को जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0, सोनीपत के सभागार में एक दिवसीय क्षमता संबर्धन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवगठित बहुउद्देशीय कृषि सेवा सहकारी सभाओं के कर्मचारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान, चण्डीगढ़ से आए संकाय सदस्य सुनील कुमार ने किया।
उन्होंने सचिव एवं निदेशक मंडल के सदस्यों से आग्रह किया कि सहकारी मंत्रालय, भारत सरकार की नीतियों को एवं पहलों के जमीनी स्तर पर लागु करके जन कल्याण का आर्थिक एवं सामाजिक विकास किया जाए l सहकारी समितियों के कार्य संचालन, विशेषकर बचत एवं ऋण सुविधा की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार सहकारी समीतियाँ अपने सदस्यों को पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, लोकमित्र केंद्र जैसी सुविधाएं प्रदान कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना सकती हैं।इस कार्यक्रम में जिले की नवगठित सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और सहकारिता क्षेत्र में नए अवसरों को लेकर गहन चर्चा की।
कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी समितियों की कार्यक्षमता बढ़ाकर ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में सहकारी समिति निरीक्षक रविन्द्र कुमार व देविन्द्र पाल, किशन लाल, सुमित सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
———-
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


