बेटी मनीषा की हत्या व्यवस्था,इंसानियत और हमारे जमीर की हत्या : मोनिका
August 18th, 2025 | Post by :- | 3 Views

लोकहित एक्सप्रेस हरियाणा। हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज श्रीमती मोनिका डुमरा ने मीडिया से वार्तालाप में मौजूदा भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा हरियाणा के लोहारू में 19 वर्षीय मनीषा की हैवानों ने गला रेतकर उसकी साँसें छीन लीं।यह सिर्फ मनीषा की हत्या नहीं,व्यवस्था,इंसानियत और हमारे जमीर की हत्या है और भाजपा सरकार की नाकामी का नमूना है। कब तक बेटियों के लहू से ज़मीन लाल होती रहेगी और सत्ता के कानों तक यह चीख़ नहीं पहुँचेगी?

श्रीमती मोनिका ने कहा भाजपा सरकार सत्ता के लोभ में इस कदर मूर्छित है कि उसको बहू बेटियों माता बहनों पर हो रहे जुल्म दिखाई नहीं पड़ते। भाजपा सरकार की आंखों के साथ-साथ उनके कान नाक सब बंद है ना इनको कुछ सुनाई देता है ना किसी गरीब की आवाज सुनाई देती है ना किसी महिला की चिक पुकार सुनाई देती है भाजपा की सरकार हरियाणा प्रदेश की सबसे नालायक सबसे नकारा सबसे नाकाम और हर क्षेत्र में फेल सरकार है। लगभग पांच से छह दिन हो चुके हैं इस भयावह घटना को लेकिन अभी तक अपराधी पुलिस के शिकंजे से बाहर हैं।  हम जल्द से जल्द दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हैं महिला कांग्रेस इस जघन्य घटना का कड़े शब्दों में विरोध करती है, और भाजपा सरकार को चेताते हुए कहती है कि अगर अपराधी जल्द सलाखों के पीछे ना हुए तो हरियाणा में एक ऐसी चिंगारी आंदोलन के रूप में फूटेगी जो समस्त भारतवर्ष में भाजपा सरकार की जड़ों को हिलाने का काम करेगी। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस भाजपा सरकार से यह मांग करती है कि मनीषा के परिवार वालों को सुरक्षा व हर सहायता प्रदान की जाए।

 

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।