छत्तीसगढ़

87 वर्षीय शांति बाई मिश्रा ने फहराया तिरंगा‌ पार्षद छगन लाल यादव की पहल से गोवर्धन पारा रामजानकी वार्ड में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

गरियाबंद‌ _गोवर्धन पारा, रामजानकी वार्ड, सिविल लाइन 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गोवर्धन पारा रामजानकी वार्ड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया वार्ड के मुख्य कार्यक्रम में 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति बाई मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और तिरंगा फहराने का गौरव प्राप्त किया उनके दृढ़ संकल्प और देश के प्रति अटूट प्रेम ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।

विशेष बात यह रही कि पार्षद छगन लाल यादव की पहल पर हर वर्ष की तरह इस बार भी मुहल्ले के किसी बुजुर्ग या मां को मुख्य अतिथि बनाकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्षद यादव ने कहा तिरंगा फहराने का सम्मान केवल बड़े पदों पर बैठे लोगों का नहीं, बल्कि हर उस नागरिक का है जिसने अपने जीवन में देश की सेवा की है और समाज को प्रेरणा दी है।”

इस मौके पर विशेष अतिथि पदमा बाई यादव (पूर्व पार्षद), बाबू लाल साहू, रामजी यादव, प्रदीप यादव, टिकेश्वर यादव, लच्छी यादव, परस राम धुरू, होरी यादव, संतोष यादव, त्रिलोक देवगन, परवीन यादव, शंतराम देवगन, जोहत सिन्हा, भगवती सिन्हा, प्रहलाद यादव, पिंटू यादव, अमान, यशु कवर, श्रवण यादव, करण यादव, देवेन्द्र यादव, मुकेश यादव, प्रेम यादव, रामनरेश तिवारी, राजा, शिवम यादव, दीपक यादव, जमनता बाई, कृष्णा शेष, विजेंद्र, शारदा यादव, मनु यादव, धीरज तिवारी, कमलेश यादव, रामेश्वरी नेताम, खाती नेताम, जानकी यादव, मिथिला यादव, गोरी यादव, रतनी यादव, रिंकी पावर, राधा बाई यादव, पुन बाई यादव, संतोषी यादव, गौरी यादव, रामबाई, कांति बाई साहू, रीना यादव, लोकेश्वरी अरना, रिंकी पवार, शांति बाई यादव, रमेश यादव, बालमती सिन्हा, कोकिला, मनु यादव, बिबिता, निकिता, टीनू, रीनू, भोलू, केदार, शतियम, मानकी यादव, रूखमणी यादव, उत्तम यादव, टंकू, सावित्री बाई यादव, शनि यादव, ललीत यादव, देवगन चाची, नेहा यादव, जीतू, कमला बाई, कुंडो बाई यादव, तरुण, रिंकी, कार्तिक यादव, मिहुल पवार, धूरु, सुकरो बाई सिन्हा, निशा यादव, शंकर यादव, काजल धूरू, नैंशी यादव, मिली यादव, संतोषी, रूखमणी, रीना यादव, चित्ररेखा, लक्की, कृष्णा धुरु, वंदना साहू, बिमला यादव, परमीला, चेतना, बृज बाई यादव, लला, आदि शुक्ला, त्रिलोक देवगन, मुशाकन, शक्ची यादव, मिस्टी, न्नीनी, कंचन और समस्त वार्डवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

तिरंगा फहराते समय शांति बाई मिश्रा की आंखों में गर्व और खुशी के आंसू थे। उन्होंने कहा — “मैंने देश को गुलामी से आज़ाद होते देखा है, और आजादी की कद्र हमें हमेशा करनी चाहिए। तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, हमारी अस्मिता और बलिदान की पहचान है।”

कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की गूंज, बच्चों के उत्साह और बुजुर्गों की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया। अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाकर आजादी और एकता का संकल्प लिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *