जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि परिवादी श्री सुनील कुमार ने दर्ज करवाया कि दिनांक 10.8.25 को मैं बीकानेर जाने के लिये जयपुर आया था और समय करीब 2 पीएम पर मैं खासा कोठी पुलिया के पास लेटा हुआ था जहां मुझे एक व्यक्ति ने आकर दबोच लिया वह मेरी पेन्ट की जेब में रखा मेरा मोबाईल फोन व पर्स निकाल लिया और भग गया पर्स में 2300 रू थे तथा मेरा मोबाईल फोन रियलमी कम्पनी रंग लाईट ग्रीन था आदि पर मुकदमा नं. 125/2025 धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण हाजा की घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री आलोक सिंघल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्विम एवं श्री धर्मवीर सिहं सहायक पुलिस आयुक्त सदर जयपुर पश्चिम के निकट सुपरविजन में श्री श्याम सुन्दर शर्मा उप. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सिंधीकैम्प जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो की सहायता से व आसूचना संकलित कर अथक प्रयासों से मुल्जिम फिरोज खान को गिरफतार करने में सफलता हासिल की मुल्जिम के कब्जे से मुकदमा हाजा का माल मशरूका एक मोबाईल फोन कंपनी रियलमी बरामद किया गया। मुल्जिम से अन्य वारदातों के बारे में गहनता से अनुसंधान जारी हैं।





