पुलिस थाना श्याम नगर, जयपुर दक्षिण की अवैध शराब भन्डारण के खिलाफ कार्यवाही
August 11th, 2025 | Post by :- | 10 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री गजर्षि राज IPS पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि जयपुर शहर में हो रही अवैध शराब भन्डारण एवं विक्री के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु विशेष निर्देश प्रदान किये गये थे, जिस पर कार्यवाही हेतु श्री ललित किशोर शर्मा RPS, अति. पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण एवं श्री योगेश चौधरी RPS सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला, जयपुर दक्षिण के निर्देशन तथा श्री दलबीर सिंह पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना श्याम नगर, जयपुर दक्षिण के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर टोवो क्लब, गंगा जमुना के सामने, न्यू मांगानेर रोड पुलिस थाना श्याम नगर, जयपुर पर दबिश दी गयी तो मौके से KINGFISHER STRONG PREMIUM Lagar BEER 650 ML की कुल बोतल 24 वोटल, Budweiser GLOBLE KING OF BEER 650 ML कुल 12 बोतल, KINGFISHER ULTRA Lager BEER 650 ML की कुल बोटल 12, TURBORG STRONG PREMIUM BEER 650 ML की कुल 24 बोतल, Carlsberg PREMIUM ELEPHANT की कुल 12 बोटल, Bacardi Cranberry 275 ML की कुल 24 बोतल बरामद कर मौके से अभियुक्त अनुज गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध शराब भन्डारण के संबंध में पूछताछ जारी है। अन्य संदिग्ध गजेन्द्र गुर्जर, मनीष गौतम से भी अनुसंधान शेष है

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।