जयपुर, पुलिस थाना सदर जयपुर पश्चिम द्वारा शादी का झांसा देकर देहशोषण के मामले में 02 अलग-अलग प्रकरणों में 02 अभियुक्त गिरफतार
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री हनुमान प्रसाद मीणा आई.पी.एस पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम ने बताया कि पुलिस थाना सदर जयपुर पर दिनांक 19-05-2025 को परिवादीया निवासी हसनपुरा जयपुर द्वारा दर्ज करवाया गया कि मुझसे मनीष सिंह सागर निवासी हसनपुरा ए जयपुर द्वारा जरिये फोन कर सोशल मिडिया द्वारा दोस्ती करके प्रेमजाल में फंसा लिया तथा शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बना लिये तथा मेरे से रुपये व गहने मी प्राप्त कर लिये तथा अब मेरे रुपये व गहने नहीं लौटा रहा है तथा शादी करने से इंकार कर दिया है। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 174/2025 दर्ज कर अनुसंधान श्री लक्ष्मी नारायण पुलिस निरीक्षक थानाविकारी द्वारा किया गया। पुलिस थाना सदर जयपुर पश्चिम पर ही दिनांक 15-05-2025 को परिवादीया निवासी खातीपुरा रोड हसनपुरा रोड जयपुर द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष परिवाद पेश कर दर्ज करवाया गया कि दिसम्बर 2019 में शोयेब चौधरी पुत्र सदाकत अली निवासी अमरोहा उत्तरपद्रेश से जान पहचान होने पर दोस्ती कर ली तथा पहौस में ही किराये से मकान लेकर रहने लग गया । परिवादीया को घर पर अकेला देखकर आने जाने लगा तथा निकाह का झूठा आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बना लिये तथा गर्भवती होने पर जबरन गर्मपात करवा दिया। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 169/2025 दर्ज कर अनुसंधान श्री लक्ष्मीनारायण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी सदर जयपुर पश्चिम द्वारा किया गया। महिला अत्याचार संबंधित प्रकरणों में पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों की पालना में व जिला जयपुर पश्चिम का मॉडल जिले के रुप में चयनित होने पर श्री आलोक सिंघल अति. पुलिस उपायुकत जयपुर पश्चिम के सुपरविजन में श्री धर्मवीर सिंह एसीपी सदर जयपुर के निर्देशन में श्री लक्ष्मीनारायण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी सदर जयपुर मय श्री दिनेश कुमार उनि, श्री गौरीशंकर कानि 3909, श्री इन्द्राजमल कानि 6094, श्री सतीश कुमार कानि 7581, श्री राजेन्द्र सिंह कानि 8213, श्री राकेश कुमार कानि 9993, श्री सुरेन्द्र सिंह कानि 6321, श्री महेन्द्र सिंह कानि 7867 की टीम गठित की गयी। टीम द्वारा आरोपीयों के संबंध में जानकारी करने पर प्रकरण संख्या 174/2025 में वांछित आरोपी को तकनीकी रूप से तलाश कर मनीष सिंह सागर पुत्र श्री अमर सिंह सागर उम्र 19 वर्ष निवासी गांव अरतोनी ताजगंज पुलिस थाना ताजगंज आगरा यू.पी. हाल किरायेदार मुन्ना खाँ का मकान हनुमान जी का मन्दिर के पास मेहरो की बस्ती हसनपुरा ए पुलिस थाना सदर जयपुर पश्चिम को दस्तयाब कर पूछताछ की जाकर प्रकरण हाजा में अपराध धारा 69, 316 (2) बीएनएस 2023 साबित पाये जाने पर गिरफतार किया गया। प्रकरण संख्या 169/2025 में वांछित आरोपी मौहम्मद शोयेब के संबंध में गठित टीम द्वारा तकनीकी मदद व आसूचनाआठे के आधार पर वर्तमान में जिला अमरोहा उत्तरप्रदेश से जयपुर आना पाया जाने पर टीम द्वारा आरोपी मोहम्मद शोवेब पुत्र श्री मोहम्मद सदाकत जाति शेखजाद मुसलमान उम्र 29 साल निवासी तेलीपुरा मोहल्ला बछरायू पुलिस थाना बछरायू तहसिल धनौरा जिला अमरोहा यू.पी. हाल किरायेदार लला खान का मकान मजदुर नगर मस्जिद के पास कच्ची बस्ती हसनपुरा पुलिस थाना सदर जयपुर पश्चिम को दस्तयाब किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध धारा 376 (2) (n), 313 आईपीसी का अपराध बखूबी साथित पाया जाने पर गिरफतार किया गया। जयपुर पश्चिम पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा मॉडल जिले के रुप में चयनित करने पर प्रकरणों की मॉनिटरिंग कर गठित टीम द्वारा महिला अत्याचार के प्रकरणों में वांछित आरोपीयों को दस्तयाब किया गया है।





