जयपुर, महिला कालिका पैट्रोलिंग टीम कँप कालाडेरा की बड़ी कार्रवाई
August 10th, 2025 | Post by :- | 5 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र-स्कुलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों व भीड़भाड वाले क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम हेतु कालिका पैट्रोलिंग यूनिट का गठन किया गया है जिसके तहत जिला जयपुर ग्रामीण में प्रत्येक सर्किल स्तर पर महिला सुरक्षा एवं अपराध की रोकथाम के लिए कालिका यूनिट तैनात की गई हैं। इसी कम में आज दिनांक 08.08.2025 को अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) श्री बृजमोहन मीणा के सुपरविजन में तथा वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ श्री राजेश जांगिड के नेतृत्व में सर्किल गोविन्दगढ में तैनात पुलिस कालिका पैट्रालिंग यूनिट ने स्कुलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करते हुए कस्बा कालाडेरा सरकारी स्कूल राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय कालाडेरा में स्कूल कि बालिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर भागते हुए एक मनचले रवि नायक को डिटेन कर पुलिस थाना कालाडेरा को सुपुर्द किया जिस पर थानाधिकारी कालाडेरा द्वारा अग्रिम कार्रवाई करते हुए मनचले रवि नायक पुत्र गोपाल जाति नायक निवासी सरकारी स्कूल के पास कालाडेरा जिला जयपुर ग्रामीण को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया है। महिला कालिका पैट्रोलिंग यूनिट महिलाओं की सुरक्षा के लिए मनचलों पर त्वरित कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।