जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा IPS ने बताया कि श्रीमान पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार जिला जयपुर उत्तर में वांछित अपराधी यथा (स्थाई वारण्टी, उद्घोषित अपराधी एंव मफरुर 299 सीआरपीसी भगोडो) की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान चलाया जाकर समस्त थानाधिकारियों निर्देश को दिये गये थे। अपराधियों की धरपकड हेतु श्री दुर्गसिंह राजपुरोहित एडीसीपी नार्थ प्रथम, श्री पीयूष कविया एसीपी माणकचौक के निर्देशन में श्री धर्मसिंह धानाधिकारी माणक चौक के नेतृत्व में श्री सुरेश कुमार स.उप नि. 2.श्री गिरधर सिंह कानि, श्री ओमप्रकाश कानि, श्री अनिल कानि., श्री गणेश कानि. की पुलिस टीम का गठन किया गया। गठीत टीम के सदस्य श्री 2. श्री गिरधर सिंह कानि. 8123 द्वारा विशेष रुप से वांछित अपराधियों पर नजर रखते हुये एवं अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग करते हुये 8 साल से फरार चल रहे 2000 रुपये का इनामी बाल अपचारी को दस्तयाब कर न्यायालय अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड जयपुर प्रथम के समक्ष पेश किया गया है।





