राजस्थान

पुलिस थाना माणक चौक की कार्यवाही में एक इलेक्ट्रीक स्कुटर बरामद

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा IPS ने बताया कि जयपुर उत्तर के थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी व अन्य वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं माल मशरुका बरामदगी हेतु दिशा निर्देश समस्त थानाधिकारियों को दिये गये थे। उक्त घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की धरपकड हेतु डां. श्री दुर्गसिंह राजपुरोहित एडीसीपी नार्थ प्रथम, श्री पीयूष कविया एसीपी माणकचौक के निर्देशन में श्री धर्मसिंह थानाधिकारी माणक चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। अपराधियों की धरपकड हेतु थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के हॉट स्पॉट चिन्हित कर सादावस्त्रों में स्पेशल टीम के श्रीमति सोनम अग्रवाल उप निरीक्षक, श्री गिरधर सिंह कानि 8123, श्री महेश कुमार कानि. 10719 को मामूर किया गया। स्पेशल टीम द्वारा विशेष रूप से असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुये एवं अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग करते हुये वाहन चोर को दस्तयाब किया। अपराधी से पूछताछ के उपरान्त उसके कब्जे से 01 चोरी की इलेक्ट्रीक स्कुटर बरामद किया गया है। परिवादी श्री सोनु शर्मा पुत्र श्री घनश्याम शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 31 वर्ष निवासी म.नं. 1851, पुलन्दरजी की गली चौडा रास्ता पुलिस थाना माणक चौक जयपुर ने एक रिपोर्ट दी कि दिनांक 17.05. 2025 को सुबह चौडा रास्ता में दुकान संख्या 357 के बाहर फुटपाथ पर मैं अपनी TVS Iqube स्कूटर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर RJ14ZK8887 है को खड़ी करके काम से गया हुआ था जिसे कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 133/2025 धारा 303 (2) बीएनएस में पंजीबद्ध कर माल मुल्जिमान की तलाश शुरु की गई। बरामद स्कूटर RJ14ZK8887 TVS Iqube जिसके सम्बन्ध में थाना माणकचौक पर मुकदमा नंबर 133/2025 दर्ज है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *