जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को बड़ी चौपड़ स्थित पुरोहित जी के कटले में लगी भीषण आग की घटना के बाद घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना। कटला व्यापार मंडल के राकेश गुप्ता ने घटनाक्रम की जानकारी दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने पीड़ित व्यापारियों को आश्वस्त किया कि नियमानुसार राज्य सरकार की ओर से उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करवाई जाएगी। कानून मंत्री पटेल ने ऐसी दु:खद घटना पर राजनीति करने वालों को ऐसी घटनाओं पर राजनीति करने की बजाए सुझाव देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस घटना से व्यापारियों को हुए नुकसान को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच करवाई जाएगी, ताकि आगजनी के कारणों का पता लगाया जा सके और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने आग से क्षतिग्रस्त हुई दुकानों की चिंता करते हुए हुए इसकी भी जांच करवाने की बात की। इसके साथ ही बाजारों की विभिन्न समस्याओं हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह, एकता अग्रवाल, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित व्यापार मंडलों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


