यातायात पुलिस जयपुर द्वारा सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों की समझाईश हेतु चलाया गया अभियान
August 7th, 2025 | Post by :- | 44 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त यातायात श्री सुमित मेहरडा के निर्देशन में यातायात पुलिस जयपुर द्वारा यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करने हेतु सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित कर हर वर्ग तक यातायात जन जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस कड़ी मे दिनांक 06 अगस्त 2025 को यातायात शिक्षा टीम द्वारा शांति पब्लिक स्कूल एवं डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल जगतपुरा तथा राजस्थान गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल चन्द्रगुप्त नगर, सीबीआई फाटक, जगतपुरा पर यातायात जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात शिक्षा टीम के पुलिस निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार एवं उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं बालवाहिनी वाहन चालकों को यातायात संकेतकों से अवगत कराया जाकर यातायात नियमों जैसे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हैलमेट का उपयोग करने, तेज गति से वाहन नही चलाने, वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने, अनावश्यक हॉर्न का उपयोग नही करने, नशे में वाहन नही चलाने आदि के बारे में समझाईश की गई। सड़क दुर्घटना के समय अच्छा मददगार बनने तथा मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के बारे में अवगत कराया गया। स्कूलों में ट्रैफिक क्लब बनाकर विद्यार्थियों को ट्रैफिक वालंटियर की तरह भी यातायात का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली की समझ हेतु ट्रैफिक पॉईंट पर यातायात पुलिसकर्मियों के साथ कुछ समय के लिए नियोजन हेतु प्रेरित किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।