गुमशुदा नाबालिग बालिका को मात्र 01 घण्टे में किया दस्तयाब
August 4th, 2025 | Post by :- | 77 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री करन शर्मा, पुलिस उपायुक्त, जयपुर-उत्तर ने बताया कि बाज दिनांक 03.08.2025 को पुलिस थाना जयसिंहपुरा बोर जयपुर उत्तर पर श्री जगदीश प्रसाद पुत्र श्री सुखाराम रैगर ने सूचना दी की मेरी 16 साल की नाबालिग बालिका घर से नाराज होकर चली गयी। जिनकी तलाश कराई जावे। परिवादी ने बताया कि मेरी लडकी घर से डांटने के कारण चली गयी है। चूंकि मामला नाबालिग बालिका का होने के कारण बालिका की तलाश हेतु थाना जयसिंहपुरा खोर से विशेष टीम गठित कर तलाश प्रारंभ की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर-प्रथम डॉ. दुर्ग सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में तथा श्री भोपाल सिंह भाटी सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के सुपरविजन में श्री मुकेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जयसिंहपुरा बोर जयपुर उत्तर के नेतृत्व में श्री हरवंश सिंह उ.नि., विजेन्द्र सिंह हैड कानि, रामबाबू शर्मा कानि एवं नन्चुराम कानि (साईबर सैल जयपुर उत्तर) की विशेष टीम गठित की गई। थाना जयसिंहपुरा खोर जयपुर उत्तर से गठित टीम को गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु इलाका थाना व जयपुर शहर में रवाना किया गया। गठित टीम द्वारा बालिका की तलाश नाई की थडी, रामगढ रोड, सडवा, मानबाग, धोबी घाट इत्यादि स्थानों पर करते हुए तकनिकी सहायता एवं सीसीटीवी कैमरों की सहायता से गुमशुदा नाबालिग बालिका को रामगढ मोड थाना ब्रह्मपुरी जयपुर से मात्र 01 घंटे में दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।