जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा बुडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर के द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु एरिया डॉमिनेन्स की कार्यवाही बाबत एक विशेष अभियान चलाया गया है। जिसमें जिले के सभी अधिकारीयों को अधिकाधिक कार्यवाही बाबत निर्देशित किया गया था। अभियान की सफलता हेतु श्री शिवलाल बैरवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू व श्री दीपक खण्डेलवाल वृताधिकारी दूदू के निर्देशन में श्री मुकेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना दूदू के नेतृत्व में थाना स्तरीय टीमों का गठन किया गया। इलाका थाना दूदू में श्री दीपक खण्डेलवाल वृताधिकारी दूदू के निर्देशन अभियोग संख्या 78/2025 धारा 189(2), 115(2), 126(2), 74,352,324 (4) बीएनएस में घटित टीम द्वारा दूदू थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्त करतार व हरदयाल को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है एवं शेष वांछित अभियुक्त पोखरमल व रतन लाल घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। जो थाना दूदू के टॉप 10 अपराधी थे एवं उक्त अभियुक्तों पर श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण द्वारा प्रत्येक पर 2000/- रूपये का ईनाम घोषित था। उक्त फरार अभियुक्तों की तकनीकी सहायता व विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर दबिश दी जाकर टीम द्वारा दिनांक 31.07.2025 को गिरफ्तार किया गया है।





