05 साल से फरार वांछित स्थाई वारंटी इकराम उर्फ इकरामुद्दीन को किया गिरफ्तार
July 31st, 2025 | Post by :- | 11 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान द्वारा दिनांक 18-07-2025 से 31-07-2025 तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थाई वारन्टी, 299 सीआरपीसी, पीओज, 173 (8) सीआरपीसी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू समस्त थानाधिकारी जयपुर उत्तर को निर्देशित किया गया था जिस पर डॉ. श्री दुर्गसिंह राजपुरोहित अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन श्री हरि शंकर शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन एवं थानाधिकारी श्री उदय सिंह पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर के नेतृत्व में श्री प्रदीप सिंह हैड कानि 1229, श्री कुलदीप कानि 9158, श्री राजीव कानि 11405 की टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार मेहनत कर वांछित आरोपियों पर निगरानी जारी रखी गई। गठीत टीम द्वारा वांछित स्थाई वारंटी इकराम उर्फ इकरामुद्दीन पुत्र अहमद खां जाति मुसलमान उम्र 42 साल निवासी अशरफ कालोनी लालवास बन्धा रामगड मोड पुलिस थाना आमेर जयपुर उत्तर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त स्थाई वारण्टी पिछले 05 साल से फरार चल रहा था पुलिस थाना गलतागेट जयपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।