राजस्थान

मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) श्री राजर्षि राज आई.पी.एस. ने बताया कि दिनांक 01.04.2023 को परिवादी मुकेश चौधरी पुत्र श्री सुमन लाल जाति जाट उम्र-29 साल निवासी डी-5 किरण बिहार, त्रिवेणी नगर, गोपालपुरा बाईपास थाना शिप्रापथ, जयपुर द्वारा पुलिस थाना अशोकनगर जयपुर (दक्षिण) पर लिखित रिपोर्ट इस आशय की प्रस्तुत की गई कि मैंने दिनाक 27.03.2023 को 09.30 पी.एम. पर अपनी मोटर साइकिल ग्लेमर नं. RJ 14 DE 0341 को सुदर्शनपुरा 22 गोदाम पर खडी की थी जिसे कोई अज्ञात उसे चुराकर ले गया। आदि रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 101/2023 धारा 379 आई.पी.सी. में दर्ज किया गया। श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं / सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए उनकी रोकथाम हेतु श्री ललित किशोर शर्मा अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) के निर्देशन व श्री बालाराम सहायक पुलिस आयुक्त अशोकनगर जयपुर (दक्षिण) के निकट सुपरविजन में श्री कृष्ण कुमार यादव पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना अशोकनगर जयपुर (दक्षिण) के नेतृत्व में श्री गणेश नारायण हैड कानि.793, श्री नेमीचन्द हैड कानि. 2101 व लक्ष्मण राम कानि 3393, राघवेन्द्र कानि. 10438, लक्ष्मीनारायण कानि. 9026 को शामिल किया जाकर एक विशेष पुलिस दल गठित किया गया। गठित विशेष पुलिस दल द्वारा अथक प्रयास करते हुये मुल्जिम शाहरूख उर्फ बकरी पुत्र श्री नियाज अहमद उम्र 26 साल जाति मुसलमान निवासी म.नं. 2473 तेलीपाडा बापू बाजार पुलिस थाना माणक चौक जयपुर से 04 मोटर साइकिल बरामद की जाकर उक्त मुल्जिम को उक्त मुकदमे में गिरफ्तार किया जाकर गहनता से पूछताछ की जा रही है अन्य वारदातो के खुलासे की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *