राजस्थान

ऑटो में सवारी बिठाकर लूट करने का आरोपी गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती तेजस्विनी गौतम आईपीएस पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने बताया कि, पुलिस थाना सांगानेर जयपुर पूर्व पर दिनांक 13/07/2025 को शाम करीब 8 बजे के आस पास चाकसु बस स्टेण्ड सांगानेर टोंक रोड पर खड़ा होकर बस का इन्तजार कर रहा था काफी देर इंतजार करने पर भी बस नही आयी तो मैने एक ऑटो वाले से चाकसू चलने के लिए कहा 200 रुपये में ऑटो वाले ने चाकसु ले जाने की हां भरी ओर मै उसमे बैठ गया हल्दी घाटी रोड पर जाते ही उसने मुझसे कहा की पैसे दे दो बाद मे लेट हो जायेंगे मैने घर जाकर पैसे देने की बात कही पर वह नहीं माना तो मैने 200 रुपये मेरे दोस्ते शाहरुख खान से ऑटो वाले के स्कैनर पर करवाये। हल्दी घाटी गेट जाते ही उसने अपना ऑटा नाले की तरफ घुमा दिया और नाले पर ले जाकर हाथापाई की व ऑटा से धक्का देकर निचे गिरा दिया और मेरा मोबाइल नारजो कम्पनी का था छीन लिया और उसी दिन मै एक नया फोन OPPO A5 5G लाया था वो भी ओरिजनल विल सहित छीन लिया और मुझे वही पटक 2000 रुपये छीन लिया और भाग गया। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 304/2025 धारा 303 (2) बी.एन. एस. मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व श्री आशाराम चौधरी आरपीएस के नेतृत्व में श्री विनोद शर्मा आरपीएस सहाय पुलिस आयुक्त सांगानेर के निकट सुपरविजन में श्रीनिवास जांगिड पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सांगानेर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए मुल्जिम राकेश मीणा को गिरफ्तार किया गया।।
गठित टीम द्वारा चालानशुदा मुल्जिमानों से पूछताछ की गई एवं तरीका वारदात के आधार पर घटनास्थल के आस पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये एवं अपहर्ताओं द्वारा अपहत को जंहा जंहा पर लेकर गये वंहा के सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये। टीम द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग एवं महत्वपूर्ण आपराधिक आसूचना संकलित करते हुए तथा तकनिकी आधार पर प्रकरण में वांछित मुल्ज्मि राकेश मीणा को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *