अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ मुल्जिमान सम्पति अटोलिया व पिंकी सांसी को किया गिरफ्तार
July 18th, 2025 | Post by :- | 27 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री अमित कुमार आई.पी.एस. ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के परिवहन व बिक्री की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड हेतु पुलिस मुख्यालय राजस्थान के चलाये जा रहे अभियान के तर्ज पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शिकायतों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड हेतु जिला जयपुर पश्चिम के सभी थानाधिकारियो को विशेष दिशानिर्देश दिये गये थे। जिनकी पालना में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री आलोक सिंघल व सहायक पुलिस आयुक्त वृत चौमू श्री अशोक कुमार चौहान के निर्देशन मे एवं थानाधिकारी पुलिस थाना हरमाडा श्री उदयभान के नेतृत्व में थाना हाजा पर पदस्थापित उप निरीक्षक स्नेहलता गठित टीम द्वारा दौराने गश्त निगरानी बदमाशान भारतनगर कची बस्ती नींदड रोड मुल्जिमान सम्पति अटोलिया व पिंकी सांसी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल वजन 48 ग्राम को जब्त कर मुल्जिमान सम्पति अटोलिया व पिंकी सांसी को हस्बकायदा गिरफ्तार कर थाना हरमाङा पर अभियोग संख्या 367/2025 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।