राजस्थान

ग्राम देवथला में मकान के जगलें तोडकर नकबजनी की वारदात का किया पर्दाफाश

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री आनन्द शर्मा आईपीएस उप महानिरीक्षक पुलिस सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 29.05.2025 को परिवादी श्री मनीष कुमार यादव निवासी तेजाजी की ढाणी तन नांगल कोज थाना गोविन्दगढ ने थाना गोविन्दगढ पर रिपोर्ट पेश कि दिनांक 28,29.05.2025 मध्य रात्रि को मेरे घर पर अज्ञात चोरो द्वारा मकान का जगंलो को तोडकर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी रूपये व अन्य सामान चुराकर ले गये। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 195/25 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण में मुल्जिमो की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियाँ आरपीएस व वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ श्री राजेश कुमार जांगिड आरपीएस के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी थाना गोविन्दगढ श्री चन्द्रशेखर उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा कडी मेहनत करते हुए प्रकरण में अज्ञात व्यक्ति की तस्दीक की जाकर वांछित आरोपी हंसराज निवासी ढाणी पलासोडी सावलपुरा शेखावतान पुलिस थाना अजीतगढ जिला सीकर को दिनांक 11.07.2025 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी पी.सी. रिमाण्ड पर चल रहा है प्रकरण में अनुसंधान जारी हैं। व अन्य मुलजिमान की तलाश की तलाश जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *