जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री अमित कुमार, आईपीएस पुलिस उपायुक्त महोदय जिला जयपुर पश्चिम के द्वारा जिला जयपुर पश्चिम में सम्पति संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु सम्पति संबंधी अपराधियो की धरपकड एवं संदिग्धों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देशो की पालना में श्री आलोक सिंघल आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम व श्री सुरेन्द्र राणावत आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त झोटवाड़ा जिला जयपुर पश्चिम के सुपरविजन मे श्री विरेन्द्र कुरील पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मुरलीपुरा जयपुर पश्चिम व श्री गणेश सैनी, पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी टीम पश्चिम के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों को इलाके में हो रही स्नैचिंग की वारदातो पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये। थाना हाजा पर दर्ज प्रकरण संख्या 304/25 धारा 304 (2) बीएनएस मे लूटी हुई चैन को बरामद करने हेतु ईलाका थाना में गठित टीम व डीएसटी टीम द्वारा लगातार गश्त, निगरानी बदमाशान व सक्रिय अपराधियो पर निगरानी रखते हुये मुखबीर मामूर कर आसुचनाएं एकत्रित कर अपराधियों का लगातार पीछा करना प्रारम्भ किया व घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो से चैन लूटने वाले अभियुक्तों के फुटेज डवलप किये गये। तत्पश्चात डीएसटी टीम जयपुर पश्चिम के श्री सुरेश कुमार कानि 10750 को मुखबीर खास से सूचना मिली कि सीसीटीवी फुटेजो मे आ रहे संदिग्ध व्यक्ति देशप्रेम नगर की तरफ घूम रहे है जिनके पास वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी है, जिस पर अनुसंधान अधिकारी मय गठित टीम के देशप्रेम नगर पहुंचे जहां वारदात में प्रयुक्त हुलिये की मोटरसाईकिल व सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले हुलिये के आरोपी नजर आने पर घेरा डालकर दोनो आरोपियान को बमुश्किल दस्तयाब कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त शख्सो ने मुकदमा हाजा की सोने की चैन की लूट करना बताया, जिस पर बाद पूछताछ मौके पर गिरफतार किया गया व वारदात मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल जो कि चौमू से चुरायी हुई बतायी है को किया गया जब्त। तलाशी के दौरान मोटरसाईकिल में एक चाकू छुपा हुआ मिला जिस पर दौराने अनुसंधान उन्होने बताया कि हम चैन स्नेचिंग करते वक्त भागते समय यदि कोई सामने आता उसको डराने या आघात करने हेतु मोटरसाईकिल मे चाकू छुपाकर रखते है। मुल्जिमान की इत्तला से वारदात मे लूटी हुई सोने की चैन उनके बतायेनुसार नियमानुसार बरामद की गई। अभियुक्त पुलिस रिमाण्ड पर है, जिन्होने विधाधर नगर, मुहाना, चौमू आदि थानों में वारदात करना किया है कबूल। जिनसे और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


