पुलिस थाना संजय सर्किल जयपुर उत्तर पर मोहरर्म के मध्येनजर आयोजित की गई सीएलजी,पुलिस मित्र और ताजियोंधारकों की मीटिंग, ट्रैफिक,कानून व्यवस्था व अन्य बिन्दुओं पर की गई चर्चा
July 3rd, 2025 | Post by :- | 10 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) श्रीमती राशि डूडी डोगरा IPS ने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय, श्री बीजू जार्ज जोसेफ एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम श्री कुंवर राष्ट्रदीप तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितिय डा० रामेश्वर सिंह के निर्देशानुसार जयपुर शहर में दिनांक 06.07.25 व 07.07.25 को मोहरर्म के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजियों के मध्येनजर ताजियों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में क्षेत्र के ताजियाधारकों, शांति समिति सदस्य, सीएलजी मेंबर, पुलिस मित्र सदस्यों की मीटिंग बाबत निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में पुलिस थाना संजय सर्किल जयपुर उत्तर थानाधिकारी श्री माधो सिंह पु०नि० द्वारा थाना संजय सर्किल क्षेत्र के ताजियाधारकों, शांति समिति सदस्य, सीएलजी मेंबर, पुलिस मित्र सदस्यों की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में थाना संजय सर्किल जयपुर उत्तर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक शांति समिति सदस्य, सीएलजी मेंबर, पुलिस मित्र सदस्य तथा तीन ताजिया लाईसेंसधारक शामिल हुये। उपस्थित सभी सदस्यों को दिनांक 06.07.25 व 07.07.25 को मोहरर्म के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजियों के मध्येनजर ताजियों पर कानून व्यवस्था तथा ट्रैफिक व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में चर्चा की गई व आवश्यक निर्देशा दिये गये तथा साथ ही ताजिया लाईसेंसधारकों को ताजिया लाईसेंस में निर्धारित शर्तों की पालना करते हुये ताजियों की उचाई लंबाई निधारित मापदंड से अधिक नहीं करने व दिये गये रूट के अनुसार ही ताजिया निकालने बाबत निर्देश दिये गये। साथ ही ताजिया वालियंटर को भी ताजियों के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने व ताजिया लाईसेंस शर्तों की पालना करने बाबत आवश्यक हिदायत की गई तथा कानून व्यवस्था, सदव्यवहार एवं आपसी भाईचारा बनाये रखने हेतु अपील की गई। साथ ही कानून व्यवस्था संबंधी अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश देकर मीटिंग का समापन किया गया।

 

https://www.youtube.com/LokhitExpress

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।