भिडूकी के राजकीय विद्यालय में प्रवेश उत्सव का आयोजन, छात्राओं का फूल माला पहनाकर किया स्वागत
April 2nd, 2025 | Post by :- | 102 Views

होडल, (एम एस भारद्वाज): गांव भिडूकी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रवेश उत्सव के दोरान कक्षा छठी में प्रवेश पाने वाली छात्राओं को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। आयोजित उत्सव में महाग्राम पंचायत भिडूकी की सरपंच शशिवाला जेलदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य धर्मपाल सिंह ने की तथा संचालन हिंदी प्रवक्ता वीरसिंह चंदेल ने किया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि शशि बाला ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा आदर्श नागरिक गुणों का विकास करने के लिए सरकारी विद्यालय बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी विद्यालयों में दाखिला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा, पुस्तकें, खेलकूद और विभिन्न गतिविधियों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार की शिक्षा को समर्पित कल्याणकारी नीतियों का लाभ लेते हुए हम सभी को अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया का नाम है। सरकारी विद्यालय में योग्य तथा अनुभवी अध्यापक हैं। उन अध्यापकों की योग्यता तथा कार्यशैली का लाभ लेकर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को पा सकते हैंइस अवसर पर विद्यालय शिक्षक हरि सिंह, सुषमा रानी, दीपक प्रकाश, कुलवीर, देवेन्द्र कुमार, पुनीत चौहान, सुरेश चंद, सरिता यादव, विनिता डागर, अनु चौधरी, पुष्पा देवी, शोभा, प्रदीप सुरेश, अशोक कुमार, दौलत राम, लखवीर सिंह, उदय प्रकाश विजय तथा सौरभ आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं, नवमी तथा ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।