साईबर पुलिस थाना पुलिस आयुक्तालय,जयपुर द्वारा साइबर ठगी करने वाली अन्तराष्ट्रीय (नेपाल) गैंग के खिलाफ बड़ी कार्यवाही जिसमे 4 साईबर ठग गिरफ्तार
June 22nd, 2025 | Post by :- | 7 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री कुन्दन कंवरिया के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में साइबर ऑनलाईन ट्रेडिंग व गैमिंग फ्रॉड करने वाली गैंग के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु श्री सोनचन्द वर्मा RPS थानाधिकारी साईबर पुलिस थाना के निकट सुपरविजन एव श्री श्रवणकुमार पु.नि. साईबर पुलिस थाना के नेतृत्व में साइबर ठगी करने वाली संगठित गैंग के विरूद्ध आसूचना संकलन कर सूचनाओं पर साईबर पुलिस थाना आयुक्तालय जयपुर की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी नेपाल निवासी लाल दोर्जे तामांग व सुजल तामांग व दिल्ली निवासी पवन जैन व अब्बु शाहमा को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में साईबर पुलिस थाना आयुक्तालय जयपुर में प्रकरण संख्या 103/2025 धारा 319 (2), 318(4), 316(2), 111 (2) (b), 61 (2) बीएनएस व 66 सी, 66डी आईटी एक्ट 2008 में दर्ज किया गया। आरोपीगण के कब्जे से 12 मोबाइल, 1 लेपटोप, 3 चैकबुक को बरामद करने में सफलता अर्जित की गयी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।