जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । परिवादी सुनिल कुमार (परिवर्तित नाम) नें दर्ज करवाया कि दिनांक 22.05.2025 को उसके मित्र महेश कुमार (परिवर्तित नाम) व सुरेश कुमार (परिवर्तित नाम) नें पांच लाख रूपये मीतु पारिक निवासी सी-81 चित्रकूट जयपुर को देकर आने को कहा तो उनके बताये अनुसार मैंने पांच लाख रूपये कैश मीतु पारीक को उसके घर के सामने देकर आया। मुझे शक होने पर मैने महेश कुमार व सुरेश कुमार से सही बात बताने को कहा तो उन्होने बताया कि दिनांक 21.05.2025 की रात वह दोनो महिलाए मीतु पारीक निवासी सी-81 चित्रकूट जयपुर व इंदु वर्मा निवासी अजमेर के साथ कूकस स्थित होटल हिल्टन मे रूके थे। यह दोनो महिलाऐ अपने सहमति से हमारे साथ रूकी थी, लेकिन अब ये बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर पचास लाख की मांग कर रही है, ये पांच लाख रूपये पहली किश्त के थे। उक्त दोनो आरोपी महिलाओ द्वारा लगातार धमकी देने की वजह से दो लाख रूपये जरिये आरटीजीएस आरोपिया इंदु वर्मा के बैंक खाते मे ट्रांसफर कर चुके है। अब यह तीन लाख रूपये मांग रही है। वरना बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रही है। जिसके चैक देने हैं। महेश कुमार व सुरेश कुमार डरे हुए है। आदि पर पुलिस थाना चित्रकूट जयपुर पश्चिम पर प्रकरण संख्या 214/2025 धारा 308 (6). 61 (2) भारतीय न्याय संहिता मे दर्ज कर अनुसंधान स्वयं थानाधिकारी अन्तिम शर्मा पु.नि. थाना चित्रकूट जयपुर पश्चिम द्वारा आरम्भ किया गया। सेक्सटार्सन कर रूपये ऐठने की घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त
जयपुर (पश्चिम) श्री अमित कुमार आईपीएस ने पुलिस थाना चित्रकूट जयपुर (पश्चिम) क्षेत्र में हुई उक्त वारदात को गंभीरता से लेते हुए, उनका खुलासा करने के लिए श्री आलोक सिंघल आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) के मार्गदर्शन मे व श्री आलौक गौतम सहायक पुलिस आयुक्त, वैशालीनगर जयपुर पश्चिम एवं श्रीमती अन्तिम शर्मा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना चित्रकूट जयपुर (पश्चिम) के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।
दिनांक 16.06.2025 को परिवादी सुनिल कुमार ने बताया कि दोनों महिलाएं सैक्सटॉर्शन की रकम के कुछ हिस्से (तीन लाख) रूपयें के चेक देना तय हुआ है व चैक प्राप्त करने हेतु वैशालीनगर के कैफे “कॉफी सुत्रा” में आ रही है, जिसपर कैफे में पुलिस टीम के सदस्य सिविल ड्रेस में तैनात किये तथा जैसे ही आरोपी महिलाओं कैफे मे आकर परिवादी से चैक प्राप्त किये उसी समय थाना चित्रकूट की टीम ने उन्हे रंगे हाथो पकड लिया तथा मौके पर ही चैक की बरामदगी की गयी। प्रकरण में आरोपिया मीतु पारीक व इन्दू वर्मा को गिरफतार किया गया है तथा मीतू पारीक के पर्स मे से दो लाख बाईस हजार रूपये की रकम बरामद की गयी जो वह पूर्व मे परिवादी से लिये सात लाख रूपयों मे से इन्दू वर्मा को उसका हिस्सा देने वाली थी।
अपराध का तरीका उक्त दोनों आरोपी महिलाएं पैसे वाले व्यक्तियों से पहले दोस्ती
करती है फिर उन्हे प्रेमजाल में फंसाकर स्वयं उनके साथ होटल में ठहरती है तत्पश्चात बलात्कार का केस लगाने की धमकी देकर रूपयों की डिमाण्ड शुरू कर देती है। रूपयो की डिमाण्ड रूपये 50 लाख से शुरू होती है इसके बदले में महिलाएं पीडित व्यक्तियों को शपथ पत्र तक लिखकर दे देती है तथा पीडित से भी रूपयों के भुगतान के संबंध मे समयवार स्टाम्प लिखवाती है कि पीडित व्यक्ति द्वारा रूपये 50 लाख की राशि का भुगतान किस-किस तरीके से व कब-कब किया जायेगा। पीडित व्यक्ति जैसे ही पेमेंट शुरू करता है नये व्यक्ति को फंसाकर धमकाना शुरू कर देती है। उक्त दोनो आरोपी महिलाओं के मोबाईलों को खंगाला गया तो उनमे अन्य चार व्यक्तियों से ठगी करने की डिटेल्स पायी गयी जिनमें कुछ से रूपये लेना, कुछ को रूपयों के लिये धमकाना व अगला टारगेट किसे बनाये यह सभी बातचित शामिल है। आरोपी महिलाओं से अन्य खुलासे किये जाने हेतु पुलिस रिमांड पर लिया गया है प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।





