गोहरापदर को लम्बे समय बाद मिली बैंकिंग सुविधा ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ अंचल के 50 गांवों के लोग को होगा लाभ
June 19th, 2025 | Post by :- | 3 Views

गोहरापदर _20 वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद गोहरापदर अंचल की जनता को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की सौगात मिली दिनांक 16-06-2025 सोमवार को सीआरजीबी चेयरमैन विनोद कुमार अरोरा‌ जिला पंचायत सीईओ जी.आर.मरकाम सहित जनप्रतिनिधियों,बैंक के अधिकारियों,कर्मचारियों,समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणों के उपस्थिति में बैंक का शुभारंभ किया गया क्षेत्र की जनता को लंबे समय बाद उचित बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी क्षेत्र के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र गोहरापदर में बैंक खुलने से अंचल के करीब 50 से अधिक ग्रामों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा बैंक की नई शाखा का शुभारंभ करने पहुंचे सीआरजीबी चेयरमेन विनोदकुमार अरोरा ने कहा कि यह हमारी बैंक की 619 वीं शाखा है हमारी बैंक अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उचित बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने का कार्य लगातार पूरे प्रदेश भर में करते आ रही है इस क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के शुरुआत से व्यापार और सामान्य लेनदेन में सुगमता आएगी।साथ ही मुद्रा लोन, महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए लोन जैसे योजनाओं की जानकारी भी दीं कार्यक्रम में मौजूद जिला सीईओ जी. आर.मरकाम ने कहा कि गोहरापदर क्षेत्र का बड़ा व्यवसायिक केंद्र है यह बैंक खुलने से व्यापार में सुगमता आएगी,साथ ही स्व सहायता समूह से जुड़े लोगोंको लेनदेन में आसानी होगी एवं बैंकिंग सुविधाओं के लिए लम्बी दुरी तय करने से निजात मिलेगी.उन्होंने क्षेत्रवासियों से नए खाते खोलने एवं बैंक की अन्य शाखाओं के खातों को ट्रांसफर कराने की अपील की इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा नेता गुरुनारायण तिवारी,सरपंच छमनीबाई मांझी,उपसरपंच मेघराम बघेल,क्षेत्रीय प्रबन्धक हरविंदर सिंह,वरिष्ठ प्रबंधक परिचालन अतुल शुक्ला,अधिकारी पुष्पेंद्र मिश्रा,शाखा प्रबंधक वरुण कुमार देवांगन,डिलेश्वर शर्मा,गोलू साहू,केनुराम यादव,चैनसिंह कश्यप,भुवनेश्वर मांझी,देवीसिंह नेताम,ललिता सोमवंशी,लक्ष्मी सिन्हा, अनिता पांड़े,कल्पना सोरी,भगवानो पांड़े,पुस्तम नागेश,अभाविप जिला संयोजक क्षितिजनारायण तिवारी,दीपक मिश्रा,साथ ही बीसी एजेंट एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।