राज्य शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक अनिल कुमार अवस्थी ने कलेक्टर गरियाबंद से की सौजन्य भेंट
September 20th, 2026 | Post by :- | 8 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _राज्य शिक्षक सम्मान प्राप्त होने के उपरांत शिक्षक अनिल कुमार अवस्थी ने कलेक्टर महोदय, गरियाबंद से सौजन्य भेंट की इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद राजेश चंद्राकर एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रही शिक्षक अनिल कुमार अवस्थी बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं वे बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, शिक्षा के प्रति जागरूक होने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं उनके शैक्षणिक समर्पण एवं नवाचारी प्रयासों को राज्य शिक्षक सम्मान के माध्यम से पहचान मिली है सौजन्य भेंट के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के विषय पर चर्चा हुई जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त स्नेह, शुभकामनाएँ एवं मार्गदर्शन ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं नवाचार के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की शिक्षक अनिल कुमार अवस्थी के लिए राज्य शिक्षक सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहने की जिम्मेदारी एवं प्रेरणा है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।