जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री अमित कुमार ने बताया कि समसस्त थानाधिकारीगणो को सम्पति सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। सम्पत्ती सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु थाना करधनी पर श्री आलोक सिंघल अति० पुलिस उपायुक्त जयपुर के निर्देशन में एवं श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाडा के सुपरवीजन में थानाधिकारी थाना करधनी श्री सवाई सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गत दिनो करधनी थाना क्षेत्र में दिन के समय मकानों एवं फ्लेटो में बनी पार्किंगो से बच्चो की महंगी भाव की साईकिल चोरी होने की वारदाते हो रही थी। साईकिल चोरी की वारदातो को खुलासा करने हेतु टीम के सदस्यो द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया एवं दिन के समय सादा वस्त्रो में गश्त करके संदिग्ध व्यक्ति की हुलिये के आधार पर तलाश की गई। टीम के सदस्यो ने कल दिनांक 15.6.25 को अभियुक्त मौसम जथुरिया पुत्र स्व श्री रामबाबू जाति रैगर उम्र 20 साल निवासी प्लाट नं 110 पवनपुत्र एच, मीणावाला थाना करणी विहार जयपुर को गिरफ्तार करवा कर उसके कब्जे से दिनांक 11.6.2025 को शेखावाटी नगर गोविन्दपुरा कालवाड रोड से दिन के समय घर के बाहर से चुराई गई साईकिल बरामद की गई। मुलजिम से पूछताछ के दौरान अन्य स्थानो से चुराई गई 12 अन्य महंगी साईकिल भी बरामद की गई है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


