जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । ‘जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन’ को लेकर सीएम ने सख्त लहजे में कहा-एक-एक कलेक्टर का मेरे पास फीडबैक है। जो गलत काम करेगा उसे छोड़ने वाला नही हूं। अब मैं संभाग स्तर पर बैठकें लूँगा। कुछ जिलों में चीजें नियंत्रण में नहीं है। मंडे को जिला कलेक्टर अपने-अपने जिलों में मीटिंग ले। आमजन की पानी-बिजली की समस्याओं का समाधान तुरंत करें।





