खाजूवाला (रामलाल लावा ) जमीअत उलमा-ए-हिन्द, खाजूवाला शाखा जिला बीकानेर के तत्वावधान में दिनांक 15 जून 2025 को व्यापार मंडल, खाजूवाला में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर आज एम.के. गेस्ट हाउस में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम से जुड़ी रणनीति और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
शाखा अध्यक्ष मोहम्मद फारूक कासमी ने बताया कि यह शिविर सर्वसमाज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। खाजूवाला एवं आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग लेकर मानव सेवा में सहभागी बनेंगे।
जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर के महासचिव मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने बताया कि संगठन अब तक बीकानेर शहर में 15 रक्तदान शिविर आयोजित कर चुका है। यह 16वाँ शिविर खाजूवाला शाखा के बैनर तले आयोजित किया जाएगा, जो एक गौरवपूर्ण क्षण है।
आयोजन की अंतिम समीक्षा बैठक दिनांक 1 जून 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी समितियों की तैयारियों का जायज़ा लिया जाएगा।
आज की बैठक में उपस्थित प्रमुख जन:
एडवोकेट सलीम खान, सरपंच सियासर खलील पड़िहार, हनीफ नागौरी, अब्दुल सत्तार बूहड़, एडवोकेट अरशद खिलजी, डॉ. मोहम्मद ताहा, अमीन शेख, अकरम सहू, हाफिज सद्दाम बूहड़, कुर्बान पड़िहार, याकूब नागौरी, नवाज सहू, शकील सहू, याकूब खिलजी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।





